सड़क दुर्घटना के एक और वीभत्स मामले में सोमवार की शाम उमरान डेयरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के समय दोनों स्कूटी (एमएल 10 सी 8114) और ट्रक (एनएल 01 जी 6708) नोंगपोह, री-भोई की ओर जा रहे थे।

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान उजागर नहीं की गई थी।

गौरतलब हो कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने उमसिंग पुलिस चौकी के सामने सरेंडर कर दिया था. पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है ताकि स्कूटी सवार की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Tags: