Meghalaya मेघालय: मेघालय हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-6 के 102 किलोमीटर लंबे जोवाई-रताचेरा खंड के सुधार और मजबूतीकरण से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई को 18 जून 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया है। अदालत ने उम्मीद जताई कि तब तक प्राधिकरण निर्माण कार्य की पूर्णता रिपोर्ट पेश करेगा।

एनएचएआई की ओर से वकील  ने अदालत से दो महीने का अतिरिक्त समय मांगा और बताया कि बचे हुए कार्य इस अवधि में पूरा हो जाएगा। कोर्ट को परियोजना की प्रगति पर 11 अप्रैल 2025 को एक स्थिति रिपोर्ट सौंपी गई थी, जिसमें बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य 24 मार्च 2024 को शुरू हुआ था।

परियोजना के तहत 51 किमी का जोवाई-वहियाजेर खंड पूर्वांचल बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को और वहियाजेर से रताचेरा तक का 51.255 किमी खंड धर कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है।


Tags: