भारत में मानसून की एंट्री, दो दिन मेघालय में भारी बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वोत्तर भारत में एंट्री कर ली है,

Update: 2022-06-03 08:14 GMT

जनता से रिश्ता | भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वोत्तर भारत में एंट्री कर ली है, जिसके चलते अगले दो दिनों में असम और मेघालय में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है मानसून मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड की तरफ बढ़ रहा है। बुधवार को मानसून ने बेंगलुरु, चिकमगलुरु, कारवार को कवर कर लिया था।

विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश की भी भविष्यवाणी की है। उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राजस्थान, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में लू की चेतावनी जारी की है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह लू चलने की आशंका नहीं है, लेकिन अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
Tags:    

Similar News

-->