खासी महिला डेलिना खोंगडुप को NCW सदस्य के रूप में किया नामांकित
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के पाइनर्सला के लिंडेम गांव की डेलिना खोंगडुप को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
इसी अधिसूचना के अनुसार दो और महिलाओं - ममता कुमारी और खुशबू सुंदर को भी एनसीडब्ल्यू के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।