Imphal इम्फाल: मणिपुर के उखरूल जिले में गुरुवार को ज़मीन को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। जिला अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि की।
पुलिस के अनुसार मृतक को सीने में गोली लगी थी। घटना के बाद शांगचिंग और लुंगरेइफुंग टांग गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है।उखरूल जिले की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पॉली मकन ने लोगों को घरों से बाहर निकलने और किसी भी सार्वजनिक गतिविधि में शामिल होने पर रोक लगाई है। अधिकारियों के मुताबिक यह झड़प ज़मीन की मालिकाना हक को लेकर हुई थी।