प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में कंगला नोंगपोक थोंग के खुलने पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। यह इम्फाल नदी के पूर्वी तट पर भ्रमण और सांस्कृत उत्सवों का स्थान है जिसे इम्फाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, मणिपुर को बधाई! पूरे राज्य में शांति, समृद्धि और खुशहाली की भावना बढ़ती रहे। कंगला किले के पूर्वी द्वार को मणिपुर के लोग शांत और सुख- समृद्धि का मार्ग मान कर उसमें श्रद्धा रखते हैं। मुख्यमंत्री सिंह ने कहा है कि कंगला नोंगपोक थोंग का खुलना राज्य के लिए बहुत बड़े सांस्कृतिक महत्व का अवसर है।
इससे पहले शुक्रवार को मणिपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक बयान में बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर से उग्रवाद को हटाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। केवल यही नहीं अमित शाह ने अपने बयान में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर में कांग्रेस रूल के दौरान उग्रवाद की स्थिति बनी हुई थी। अमित शाह ने मणिपुर को अगले चुनाव तक एक मादक पदार्थ मुक्त प्रदेश बनाने की भी बात कही है।
Tags: