इंफाल: मणिपुर के उखरुल जिले के पहाड़ी शिरुई इलाके में शनिवार देर शाम रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने कहा कि म्यांमार के साथ सीमा साझा करने वाले उखरुल जिले के पहाड़ी इलाकों में झटके महसूस किए गए। सतह से 31 किमी की गहराई में आए इस भूकंप से निवासियों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।

Tags: