Manipur मणिपुर : मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को थानलोन उप-मंडल के एक जंगल में मिला। एक अधिकारी ने बताया, "लड़की जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी, तो उसके पिता उसे खोजने जंगल में गए। उन्होंने पाया कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे।"
पुलिस ने बताया कि आरोपी को जिले के खोकेन गांव से गिरफ्तार किया गया। वह फेरजावल जिले का रहने वाला है। आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए ज़ोमी मदर्स एसोसिएशन ने कहा, "बलात्कार की बार-बार होने वाली घटनाएं महिलाओं के सम्मान की कमी और उनकी गरिमा की रक्षा करने में विफलता को दर्शाती हैं।" चुराचांदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में नाबालिग के साथ बलात्कार का यह तीसरा मामला है। इस महीने की शुरुआत में, एक नाबालिग लड़के ने 10 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। पिछले महीने एक नौ वर्षीय लड़की राहत शिविर के आसपास मृत पाई गई थी।