इम्फाल: चार कुकी-ज़ो विधायकों - किमनेओ हैंगशिंग, लेत्ज़ामंग हाओकिप, नेमचा किपजेन और हाओखोलेट किपजेन - ने 13 सितंबर को मणिपुर के तामेंगलोंग ज़िले के टोलेन और नोनी ज़िले के लोंगपी में हुए दो अलग-अलग हमलों में चार कुकी-ज़ो नागरिकों की हत्या की निंदा की है।
मृतकों की पहचान सेनेह सिंगसिट, उनकी पत्नी लिंगजंगई सिंगसिट, थांगरोएल गैंगटे और जूली गैंगटे के तौर पर हुई है।
विधायकों ने NSCN-IM पर कुकी-ज़ो लोगों के ख़िलाफ़ सुनियोजित हमले करने का आरोप लगाया और कहा कि कुकी-नागा हिंसा शुरू होने के बाद से 22 कुकी-ज़ो नागरिक मारे जा चुके हैं।
विधायकों के अनुसार, ऐसी पहली हत्याएं 10 मार्च, 2026 को थवाई कुकी में हुई थीं, जब कथित तौर पर दो नागरिकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि ये दोनों कुकी-नागा संघर्ष के पहले शिकार थे।
विधायकों ने यह भी आरोप लगाया कि संघर्ष के दौरान नागा समूहों ने कम से कम 25 कुकी गांवों पर हमला किया या उन्हें जला दिया, जिससे 2,000 से ज़्यादा कुकी नागरिकों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने सवाल किया कि कुकी-ज़ो लोगों के उत्पीड़न के ख़िलाफ़ सरकार को कार्रवाई करने के लिए और कितनी मौतों और तबाही की ज़रूरत होगी।
Tags: