Manipur : यूएनएलएफ (पी) और मैतेई समूह के बीच हिंसा के बाद छह लोग गिरफ्तार

Update: 2025-03-25 10:21 GMT
Imphal इंफाल: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पी) (यूएनएलएफ-पाम्बेई) संगठन के चार उग्रवादियों और कट्टरपंथी मीतेई समूह “अरंबाई टेंगोल” के दो सदस्यों को मणिपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्वी जिले के कोंगपाल खोंग में एटी और यूएनएलएफ (पी) के बीच शनिवार को हुई झड़प के सिलसिले में मोइरंगकम्पू साजेद अवांग लेईकाई इलाकों से अरंबाई टेंगोल (एटी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान क्षेत्रीमयुम निखिल सिंह (28) और युमनाम प्रिंगनबा सिंह (23) के रूप में हुई है।
शनिवार की हिंसक झड़प में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, जिसमें यूएनएलएफ (पी) के चार कार्यकर्ता घायल हुए
Tags:    

Similar News