Manipur मणिपुर : इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद इलाके में अनाथ बालकों के एक आश्रम पर अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने बुधवार को धरना दिया।प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर गोलीबारी की निंदा करते हुए नारे लगाए और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।पुलिस ने बताया कि कम से कम दो हथियारबंद बदमाशों ने रात करीब 1.40 बजे अनाथ बालकों के आश्रम पर छह राउंड गोलियां चलाईं। आश्रम चलाने वाले खाइदेन ओंगबी रोमिता ने संवाददाताओं से कहा, "यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाल आश्रम पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम अपील करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न होने दें। आश्रम में कई अनाथ बालक रहते हैं...।"