मणिपुर चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Update: 2022-02-02 13:38 GMT
मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly elections 2022) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में दस उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस (Congress) ने 22 जनवरी को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 40 नाम शामिल हैं।
उम्मीदवारों (Congress' second list) का चयन कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने किया है। मणिपुर में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पूरे राज्य से "AFSPAको तत्काल और पूर्ण रूप से हटाने" के लिए जोर देने की कसम खाई है। मणिपुर कांग्रेस ने राज्य में पांच अन्य "समान विचारधारा वाले" दलों के साथ गठबंधन किया है।


 


जानकारी दे दें कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री इबोब सिंह को चुनाव लड़ने का मौका दिया था। इस तरह के कई दिग्गज पूर्व राजनीतिक खिलाड़ियों को कांग्रेस ने मौका दिया है। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। जिसमे इन्होंने रोजगार , विकास और महिलाएं के लिए खास बाते कही हैं।
Tags:    

Similar News

-->