कांग्रेस ने आगामी मणिपुर चुनाव 2022 के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह थौबल से चुनाव लड़ेंगे। राज्य की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 27 फरवरी को होगी। इसके लिए एक फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख आठ फरवरी रखी गई है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी नौ फरवरी तक होगी और नाम वापसी के लिए 11 फरवरी तक मौका दिया जाएगा।




 




 


वहीं, दूसरे फेज की वोटिंग तीन मार्च को होगी। इसके लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी होगी और 11 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन की जांच होगी, जबकि 16 फरवरी तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका दिया गया है। पिछली बार मणिपुर में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे।