नई दिल्ली,  भारतीय जनता पार्टी मणिपुर विधानसभा की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। रविवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने बताया कि संसदीय बोर्ड ने तय किया है कि भाजपा मणिपुर में सभी 60 सीटों पर पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने सभी 60 सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।


10 फरवरी से शुरू होंगे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव


उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग के साथ ही विधानसभा चुनावों की शुरुआत हो जाएगी। दूसरे फेज में 14 फरवरी को यूपी के दूसरे चरण का मतदान होगा। इसी दिन पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में मतदान पूरे होंगे। वहीं, यूपी में 20 फरवरी को तीसरे और 23 फरवरी को चौथे फेज का मतदान होगा। इसके अलावा 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पांचवें की वोटिंग होगी। इसी दिन मणिपुर के पहले चरण का मतदान होगा। तीन मार्च को उत्तर प्रदेश में छठे चरण और मणिपुर के दूसरे चरण के मतदान पूरे होंगे। उत्तर प्रदेश का 7वां और अंतिम चरण सात मार्च को होगा।


Tags: