Manipur: CM खेमचंद ने AI और साइबर सुरक्षा वर्कशॉप का किया शुभारंभ

Update: 2026-08-06 07:37 GMT
Imphal इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने मंत्रीपुखरी स्थित सिविल सचिवालय में पहली राज्य-स्तरीय डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी और स्किलिंग वर्कशॉप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल रूप से सशक्त और भविष्य के लिए तैयार मणिपुर बनाने के राज्य के संकल्प को दोहराया
यह वर्कशॉप मणिपुर सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के सहयोग से आयोजित की थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेमचंद सिंह ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ यह साझेदारी सरकार के उस विज़न को दर्शाती है, जिसमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके गवर्नेंस को बेहतर बनाने, युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने और पब्लिक सर्विस डिलीवरी में सुधार करने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य एक सुरक्षित, समावेशी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल इकोसिस्टम विकसित करना है। इसमें युवाओं, सरकारी अधिकारियों और उद्यमियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी में कुशल बनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के अनुसार, डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे, इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा और कृषि, शिक्षा, हेल्थकेयर, पर्यटन और डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा।
डिजिटल बदलाव में जनता के भरोसे के महत्व पर जोर देते हुए खेमचंद सिंह ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए भी सरकार नागरिकों की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने सरकारी विभागों, इंडस्ट्री पार्टनर्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स से एक इनोवेटिव, मजबूत और डिजिटल रूप से सशक्त मणिपुर बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
उद्घाटन सत्र में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रशासनिक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रतिनिधि व रिसोर्स पर्सन समेत कई लोग शामिल हुए।
Tags:    

Similar News