विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के मणिपुर कोर ग्रुप की हुई अहम बैठक

विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है।

Update: 2022-01-23 16:04 GMT

विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। फरवरी मार्च में देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मैदान में राजनीतिक दल कूद पड़े हैं। आए दिन चुनावी रणनीतियों को लेकर बैठक हो रही है। मणिपुर चुनाव (Manipur Election) को लेकर आज सुबह 11.30 बजे से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में हो रही है।

बता दें कि मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को चुनाव होना है। वहीं इसके परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के नजदीक होने के साथ ही सभी राजनीतिक दल बेहद सक्रिय हो गए हैं। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में है।
गौर हो कि मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल यह 19 मार्च, 2022 को समाप्त हो रहा है। 15 मार्च, 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद, भाजपा , नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नागा पीपुल्स फ्रंट और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के गठबंधन ने सरकार बनाई थी, एन. बीरेन सिंह मुख्यमंत्री (N. Biren Singh Chief Minister) बने थे।


Tags:    

Similar News