मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बुधवार शाम बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) मुख्यालय का दौरा किया।
राज्यपाल ने मोइरांग बाजार में आईएनए संग्रहालय का दौरा किया जहां उन्होंने आईएनए के सुप्रीम कमांडर और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने संग्रहालय में प्रदर्शित की जा रही तत्कालीन आईएनए की तस्वीरों, हथियारों, गोला-बारूद और अन्य उपकरणों का भी निरीक्षण किया।
बाद में, राज्यपाल सेंद्रा टूरिस्ट रिजॉर्ट गईं, जहां लोकतक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एम असनीकुमार ने उनका स्वागत किया।
इम्फाल में राजभवन लौटते समय, राज्यपाल पैलेस कंपाउंड में श्री श्री गोविंदजी मंदिर गए और आरती की।
Tags: