Manipur मणिपुर: मणिपुर में पिछले 48 घंटों से जारी भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे अब तक 3,800 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 883 घरों को नुकसान पहुंचा है। राज्य के इम्फाल और इम्फाल ईस्ट ज़िले में कई इलाकों में पानी भर गया है, जहां नदियों के किनारे टूटने से जल स्तर बढ़ गया।
अब तक राज्य में 12 भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। जलभराव से सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में कामकाज प्रभावित हुआ है। इरिल नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, हालांकि अभी तटबंध पूरी तरह नहीं टूटे हैं।
प्रशासन ने SDRF और NDRF को सतर्क कर दिया है और relief कैम्प्स की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।