चुनाव 2022: मणिपुर में अभिनेता RK सोमेंद्रो सिंह सहित 40 कलाकार भाजपा में शामिल

मणिपुर में विधानसभा चुनाव (Manipuri Assembly 2022) होने के कुछ ही दिन बाकी है।

Update: 2022-02-06 10:59 GMT

मणिपुर में विधानसभा चुनाव (Manipuri Assembly 2022) होने के कुछ ही दिन बाकी है। इससे पहले ही भाजपा को बहुत ही शानदार तोहफा मिला है। दरअसल, चुनाव से पहले ही मणिपुर में कई कांग्रेस नेताओं और विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद, सत्तारूढ़ भाजपा को एक और बढ़ावा मिला, जब एक प्रमुख मणिपुरी फिल्म स्टार, आरके सोमेंद्रो सिंह (RK Somendro Singh), जिन्हें कैकू (Kaiku) के नाम से जाना जाता है।

यह कुल 40 फिल्म समुदाय के अभिनेता और सहयोगी के साथ भगवा पार्टी में शामिल हो गए है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने इंफाल में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह में सिंह (40) और भाजपा के सह-कलाकारों का स्वागत किया।
BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मणिपुर के प्रभारी संबित पात्रा और राज्य भाजपा प्रमुख ए शारदा देवी सहित अन्य लोग शामिल होने के कार्यक्रम में मौजूद थे।

बीरेन सिंह (Biren Singh) ने बाद में ट्वीट किया: "श्री आरके सोमेंद्र सिंह (कैकू) जी (RK Somendro Singh (Kaiku)) और मणिपुर के प्रमुख कलाकारों का हार्दिक स्वागत है, जो आज थंबल शांगलेन में भाजपा में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में श्रीमती ए शारदा देवी जी, अध्यक्ष भाजपा मणिपुर, डॉ. संबित स्वराज जी, प्रभारी भाजपा मणिपुर और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।"


Tags:    

Similar News