IMPHAL इंफाल। मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में ट्रक के खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन बीएसएफ जवानों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव सेनापति के जिला अस्पताल में रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि घायल बीएसएफ जवानों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने लोगों की मौत पर शोक जताया है।
Tags: