IMPHAL इंफाल : मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से 184 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने बुधवार को न्यू कीथेलमनबी पुलिस चौकी पर एक ट्रक को रोका और उससे 184.13 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
इसमें कहा गया है कि चालक, जिसकी पहचान खोमद्रम देबेन के रूप में हुई है, को प्रतिबंधित पदार्थ ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।