मणिपुर के NPF के 12 सदस्य एक साथ भाजपा में हुए शामिल

मणिपुर में नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के कम से कम 12 प्रमुख सदस्य भाजपा में शामिल हुए।

Update: 2021-11-03 15:20 GMT

इम्फाल।  मणिपुर में नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के कम से कम 12 प्रमुख सदस्य भाजपा में शामिल हुए। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल में उन्हें सम्मानित किया है। NPF नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली मणिपुर सरकार के प्रमुख सहयोगियों में से एक है। मणिपुर में NPF के चार विधायक हैं।

मुख्यमंत्री एन बीरेन (CM N Biren Singh) ने कहा कि सदस्यों के शामिल होने से भाजपा और NPF के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। CM एन बीरेन (CM N Biren) ने कहा कि " NPF का भाजपा में शामिल होने का कारण मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सक्षम नेतृत्व और राज्य और देश में लाए गए महत्वपूर्ण बदलावों के कारण पार्टी के प्रति उनके लगाव के कारण है।"CM एन बीरेन (CM N Biren) ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के अधिक लोगों ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा पहाड़ी जिलों में कम से कम 15 और घाटी क्षेत्रों में 30 से अधिक सीटें जीतेगी। मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly election) अगले साल अप्रैल में होने की संभावना है।


Tags:    

Similar News