MUMBAI  मुंबई: पुलिस ने उबर कैब के ड्राइवर और दो अन्य के खिलाफ मुंबई में सफर के दौरान 28 वर्षीय महिला एयरलाइन पायलट के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11.15 बजे हुई, जब महिला दक्षिण मुंबई से घाटकोपर स्थित अपने घर वापस जा रही थी।महिला का पति नौसेना में अधिकारी है, लेकिन उसे अभी तक सरकारी आवास नहीं मिला है, इसलिए वह नौसेना के आवासीय परिसर में रहता है, जबकि महिला घाटकोपर में रहती है।
Tags: