मुंबई : विक्रोली स्थित पार्क साइट पुलिस थाने में महिला कॉन्स्टेबल (lady constable) से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महिला रात के वक्त अपनी ड्यूटी खत्म कर चलकर घर जा रही थी। तभी अचानक मोटरसायकिल पर आये लोगों ने महिला कॉन्स्टेबल से छेड़खानी की और भाग गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पुछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी ईद की जुलूस से लौटे थे तभी उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों की मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर संगठन के लोगों ने जमकर नारे बाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ (Hanuman Chalisa recitation) किया। जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि छेड़खानी करनेवालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीसीपी पुरषोत्तम कराड ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें दी नाबालिग शामिल है। एक वह जिसने छेड़खानी की और दूसरा वह जिसने उसे भगाने में मदद की। वहीं तीसरा आरोपी वह है जो उनके साथ ही मौजूद था। आरोपियों ने पहले महिला कॉन्स्टेबल का पीछा किया इसके बाद थोड़े समय बाद आरोपियों ने एकांत पाया और उससे छेड़खानी की। मामले में नाबालिग आरोपियों की बाल न्यायालय जबकि बालिग आरोपी को नार्मल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Tags: