Maharashtra महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कोलाबा से भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर लगातार दूसरी बार महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने विधानसभा में अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी महा विकास अघाड़ी की भूमिका और अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सामने आई कानूनी और विधायी चुनौतियों पर टिप्पणी की।