कर्नाटक से मुंबई नकली नोटों की सप्लाई करने वाली गैंग के दो लोग गिरफ्तार
दादर पुलिस ने कर्नाटक से मुंबई (Karnataka to Mumbai) नकली नोटों की सप्लाई (Supply) करने वाली गैंग (Gang) के दो लोगों को गिरफ्तार (Arrested) कर उनके पास से 100-200 के कुल 68 हजार 600 रुपए की नकली नोट (Fake Notes) बरामद करने का दावा किया है
मुंबई: दादर पुलिस ने कर्नाटक से मुंबई (Karnataka to Mumbai) नकली नोटों की सप्लाई (Supply) करने वाली गैंग (Gang) के दो लोगों को गिरफ्तार (Arrested) कर उनके पास से 100-200 के कुल 68 हजार 600 रुपए की नकली नोट (Fake Notes) बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान शिवकुमार शंकर उर्फ़ शिवू और किरण अरुण कांबले के रूप में की है।
पुलिस इन आरोपियों की रिमांड में लेकर जांच कर रही है कि इससे पहले इन्होंने किसको और कहां नकली नोट सप्लाई की है और इनका मुखिया कौन है।
दादर स्टेशन के पास पुलिस ने किया अरेस्ट
दादर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश मुगुटराव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ लोग नकली नोट के साथ दादर स्टेशन के पास आने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक के मार्गदर्शन में हमने एक टीम गठित की थी, उस टीम ने इन्हे दादर स्टेशन के पास हिरासत में लेकर तलाशी के दौरान इनके पास से 100 की 158 और 200 की 264 नकली नोट बरामद किया है। पुलिस की जांच में मालुम पड़ा है कि उपरोक्त आरोपी कर्नाटक से मुंबई जाली नोटों का कारोबार करते थे।