Bangladeshi महिला की तस्करी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, पांच पर मामला दर्ज

Update: 2024-08-29 09:50 GMT
Thane,ठाणे: नवी मुंबई पुलिस navi mumbai police ने बांग्लादेश की 24 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसे देह व्यापार के लिए 2 लाख रुपये में बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला भी दर्ज किया है। नवी मुंबई के नेरुल पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक नीलेश फुले ने बताया कि पीड़िता बांग्लादेश के खुलना जिले की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि "कुछ एजेंटों ने पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर भारत आने के लिए बहकाया।
भारत पहुंचने के बाद एक व्यक्ति ने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया। बाद में कुछ अन्य आरोपी उसे मुंबई के ग्रांट रोड स्थित एक लॉज में ले गए और उसे सेक्स रैकेट चलाने वालों को सौंप दिया। उन्होंने उसे देह व्यापार में धकेल दिया।" उन्होंने बताया कि "बाद में एजेंटों ने पीड़िता को ले जाकर दो अन्य आरोपियों को 2 लाख रुपये में बेच दिया। उसे फिर से सेक्स रैकेट का हिस्सा बनने के लिए मजबूर किया गया।" उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों में एक महिला भी शामिल है, जिनकी पहचान नेरुल निवासी आमिर आजम (27) और शैफाली जहांगीर मुल्ला (34) के रूप में हुई है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत बलात्कार, मानव तस्करी, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, समान इरादे, अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->