एक दूल्हा और दो दुल्हन की शादी का वीडियो वायरल, देखें

Update: 2022-12-04 07:50 GMT
  
सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर (Solapur) में एक शादी हुई है। इस शादी में दुल्हन तो दो हैं, लेकिन दूल्हा अकेला है। दोनों दुल्हनों ने एक ही मंडप में एक साथ दुल्हे को वरमाला पहनाया और सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गई। यह मामला सोलापुर के मालसिरास तालुका (Malsiras Taluka) में अकलुज का है। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों बहने जुड़वा हैं और आईटी इंजीनियर हैं। दोनों मुंबई की ही एक कंपनी में नौकरी भी करती है।
इन बहनों ने बताया कि उन्होंने अपने माता पिता की मर्जी से शादी की है। इस शादी के लिए दूल्हे के घर वालों की भी पूरा सहयोग किया है। बताया जा रहा है की वह काफी समय से दूल्हा अतुल को जानती हैं। जब उनके पिता की तबियत खराब हुई थी उस समय अतुल ने ही अपनी कार में उनके पिता को अस्पताल पहुंचाया। यहीं पर पहली बार जान पहचान हुई और धीरे धीरे यही पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद उन दोनों ने एक साथ शादी करने और एक साथ ही पूरा जीवन बिताने का फैसला किया।
​​​​​​​Source : Hamara Mahanagar

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Tags:    

Similar News