बिजली विभाग की लापरवाही से खाक हो गई फसल, Farmer को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा; कोर्ट का बड़ा फैसला
बिजली विभाग की लापरवाही से खाक हो गई फसल
Mumbai.मुंबई. नागपुर में उपभोक्ता आयोग ने राज्य बिजली कंपनी के चार कर्मचारियों को एक किसान को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान की बांस की फसल जलकर राख हो गई. नागपुर के अतिरिक्त जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग ने हाल ही में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के तीन शीर्ष इंजीनियरों और क्षेत्रीय निदेशक को मुआवजा देने का निर्देश दिया
किसान ने खेत में लगाए थे पांच हजार पेड़ शिकायतकर्ता किसान ने बताया कि उसने अपने खेत में 5,000 बांस के पेड़ लगाए थे. 22 मार्च 2018 को MSEDCL की हाई ट्रांसमिशन लाइन के दो तारों के आपस में टकराने से पेड़ पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. उसने इस बारे में तहसीलदार और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. साथ ही उसने बिजली कंपनी को भी इस बारे में सूचित किया. किसान को सिर्फ 4.2 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया