Maharashtra महाराष्ट्र : ठाणे जिले में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर स्थित एक रसायन गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 9.45 बजे लगी इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन अग्निशमन अभियान के दौरान एक अग्निशमन अधिकारी नाले में गिरकर घायल हो गया। जलते हुए रसायनों से निकले घने धुएं से आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई।
अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं।