मुंबई के चौंकाने वाले आंकड़े : 60 % लोगो ने कहा बाहरी लोग मराठियों के लिए नहीं है खतरा
लोगों के सबसे पसंदीदा नेता डॉ. बीआर आंबेडकर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क :मुंबई 1 मई को महाराष्ट्र राज्य की राजधानी बनने के 62 वर्ष मना रहा है, राज्य का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
शहर के लगभग 1,300 निवासियों का एक सर्वेक्षण किया गया। इनमें समान रूप से महाराष्ट्र में पैदा हुए और अन्य राज्यों में पैदा हुए लोगों से सवाल पूछे गए।लोगों के सबसे पसंदीदा नेता डॉ. बीआर आंबेडकर हैं, वहीं शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे दूसरे नंबर पर हैं।
शरद पवार और उद्धव ठाकरे मुंबईवासियों को प्रेरित नहीं करते। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में दिवंगत हुई लता मंगेशकर को भी 3.5% वोट मिले।लगभग 11% गैर-मराठियों ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को चुना, जबकि लगभग 4% मराठी मानुषों ने उन्हें चुना।
दशकों के विभाजनकारी बयानबाजी, राजनीतिक झड़पों और कुछ हिंसा के बावजूद, 60 पर्सेंट से अधिक गैर-मराठियों का कहना है कि स्थानीय 'मराठी मानुष' उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं।इतना ही नहीं 60% से अधिक मराठियों को नहीं लगता कि बाहरी लोग उनके लिए खतरा हैं। यह सी-वोटरों के सर्वेक्षण में सामने आया है।