बुर्का पहनने से किया इनकार तो गला रेता, तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

Update: 2022-09-27 07:29 GMT

मुंबई: बुर्का व हिजाब को लेकर कई देशों में बढ़ते बवाल के बीच मुंबई से हैरान करने वाली खबर आई है। इकबाल महमूद शेख नामक शख्स ने अपनी पत्नी रुपाली को इसलिए गला रेतकर मार डाला कि वह मुस्लिम रीति रिवाज नहीं मान रही थी और बुर्का नहीं पहनती थी। रुपाली ने इकबाल से अंतरधार्मिक विवाह किया था, लेकिन वह इकबाल की जोर जबर्दस्ती से तंग आकर तलाक मांग रही थी। तलाक के पूर्व ही आरोपी ने उसकी जघन्य हत्या कर डाली। पुलिस के अनुसार आरोपी इकबाल शेख ने सोमवार रात पत्नी रूपाली को सरेराह चाकू से गोद डाला।

घटना मुंबई के चेंबूर इलाके में हुई। मुंबई पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि रूपाली ने इकबाल शेख से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों चेंबूर इलाके में स्थित इकबाल के घर में रहते थे। रूपाली चूंकि हिंदू थी और शादी के बाद भी वह मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रही थी, इसलिए इकबाल खुद और उसके परिजन उससे खफा थे। इकबाल के परिजन रूपाली को बुर्का पहनने के लिए दबाव डालते थे, लेकिन वह नहीं मानती थी। इसे लेकर कलह होने लगी थी। इसके बाद रुपाली और इकबाल अलग रहने लगे थे। दंपती का एक बेटा भी है। 

Tags:    

Similar News