महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की सेवाएं बहाल हो गई हैं। यह हड़ताल कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के साथ बातचीत के बाद समाप्‍त कर दी गई। कर्मचारी दिवाली से पहले बकाया और भत्तों का भुगतान करने की मांग को लेकर हड़ताल पर थे।

इस बीच विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर और अन्‍य भाजपा नेताओं ने हडताल के दौरान एक ड्राईवर द्वारा आत्‍महत्‍या किए जाने पर सरकार की आलोचना की है।
Tags: