1 से 9वीं तक के बच्चों के लिए बंद हुए स्कूल, ओमिक्रॉन के कहर के चलते फैसला

आदेश जारी किया।

Update: 2022-01-03 11:07 GMT

मुंबई: COVID19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को ये आदेश जारी किया। बीएमसी ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खुले रहेंगे। मुंबई में स्कूल बंद करने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब देश की इस आर्थिक राजधानी में कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। रविवार को मुंबई में कोरोना के 8 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए थे।

रविवार को मुंबई में कोविड के मामलों में दैनिक वृद्धि के साथ, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सभी नागरिकों से 'अत्यधिक' कोविड-उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील की।
गौरतलब है कि भारत ने कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार से अपने 15-18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। इस आयु वर्ग के लिए लगाई जाने वाली एकमात्र वैक्सीन भारत बायोटेक की स्वदेश निर्मित 'कोवैक्सिन' है।

Tags:    

Similar News

-->