नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल सुपरिटेंडेंट बने रियर एडमिरल केपी अरविंदन

रियर एडमिरल केपी अरविंदन ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल सुपरिटेंडेंट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

Update: 2022-01-15 13:36 GMT

रियर एडमिरल केपी अरविंदन ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल सुपरिटेंडेंट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। भारतीय नौसेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। अरविंदन ने इस पद पर रियर एडमिरल बी शिवकुमार की जगह ली है। उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया था।

इस संबंध में नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जा चुके एडमिरल केपी अरिवंदन वर्तमान जिम्मेदारी को संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक्निकल) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
अपने 34 साल के करियर में एडमिरल अरविंदन कमान मुख्यालयों और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह मरीन गैस टरबाइन ओवरहाल सेंटर आईएनएस एकशिला और मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में भी विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं।


Tags:    

Similar News