Pune पुणे : पिंपरी-चिंचवाड़ के निगड़ी प्राधिकरण इलाके में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। जब वे ऑप्टिकल फाइबर बदलने के लिए चैंबर में काम कर रहे थे, तभी दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (जोन 1) संदीप अटोले ने बताया, "प्राथमिक जानकारी यह है कि तीनों लोग एक चैंबर में ऑप्टिकल फाइबर लगा रहे थे। उनके शव निगड़ी के लोकमान्य अस्पताल ले जाए गए हैं।" सूत्रों ने बताया कि उनके नाम लखन धावरे, साहेबराव गिरसट, दत्ता होनाले हैं, जो सभी चिंचवाड़ के बिजली नगर के निवासी हैं।