Maharashtra महाराष्ट्र : पुणे जिले में सड़क किनारे कार रोककर 17 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने और महिलाओं से लूटपाट करने के आरोपी दो लोगों में से एक का स्केच पुलिस ने जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना सोमवार को सुबह करीब 4.15 बजे दौंड शहर के भीगवान के पास एक राजमार्ग पर हुई, जब लोगों का एक समूह कार में सवार होकर पड़ोसी सोलापुर जिले के मंदिर शहर पंढरपुर जा रहा था। पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) संदीप सिंह गिल ने बुधवार को कहा, "पीड़ितों द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर, अपराध में शामिल एक आरोपी का स्केच जारी किया गया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि अगर उन्हें आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे पुलिस से संपर्क करें।"

Tags: