Maharashtra महाराष्ट्र : पुणे के बिबवेवाड़ी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कुछ महीने पहले तक शहर के एक नामी अस्पताल में कार्यरत एक एमबीबीएस डॉक्टर ड्रग तस्कर निकला है।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अपराध शाखा के मादक द्रव्य निरोधक दस्ते ने डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 15 लाख रुपये मूल्य की 56 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त की।

उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर की पहचान मोहम्मद उर्फ अयान जरुन शेख (27, निवासी उंद्री) के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो सैमुअल बालासाहेब प्रताप (28, निवासी हिंगने खुर्द) और अनिकेत विट्ठल कुडले (27, निवासी नारायण पेठ) हैं।

Tags: