Maharashtra महाराष्ट्र : देश के कई हिस्सों में श्रावण मास शुरू हो चुका है, लेकिन महाराष्ट्र में 24 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है। यहाँ श्रावण से पहले 'गटारी' मनाई जाती है। इस दिन ज़्यादातर घरों में मांसाहारी भोजन पकाया जाता है।
इस अवसर का चुनावी फ़ायदा उठाने के लिए, पुणे के एक दंपत्ति ने अपने 'धनंजय जाधव फ़ाउंडेशन' के ज़रिए 5,000 किलो चिकन मुफ़्त में बाँटा। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को सशक्त बनाना है, लेकिन जनता इसे कुछ ही दिनों में होने वाले पुणे नगर निगम चुनावों से जोड़कर देख रही है।