मुंबई में टाटा ग्रिड फेल होने के चलते बिजली आपूर्ति हुई बहाल

रविवार यानी आज मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल थी।

Update: 2022-02-27 08:47 GMT

मुंबई,  रविवार यानी आज मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल थी। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) PRO ने जानकारी देते हुए, बताया कि मुलुंड-ट्राम्बे पर MSEB 220kv ट्रांसमिशन लाइन के ट्रिपिंग के कारण मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बिजली चली गई। बिजली की आपूर्ति ना होने से लोग और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, लेकिन अब इस संकट का समाधान कर दिया गया है। सुबह 10.53 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। BEST ने बताया कि एमएमसीटी पर ट्रैक्शन, सिग्नलिंग और कंट्रोल एप्लिकेशन की सभी प्रणालियां अब सामान्य हैं।

मुंबई लोकल ट्रेनें ठप
बिजली गुल होने के कारण मुंबई लोकल ट्रेनें ठप हो गई थी। पश्चिम रेल्वे ने बताया कि अंधेरी और चर्चगेट के बीच सुबह 9.42 बजे से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण लोकल ट्रेन की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित थी ।
अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण मुंबई में और जल्द ही मध्य मुंबई में बिजली धीरे-धीरे बहाल की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->