पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

हडपसर (Hadapsar) में मध्य रात्रि में स्टेट जेल के एक पुलिस अधिकारी के 21 वर्षीय बेटे के पेट में चाकू (Knife) मारकर हत्या (Murder) करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है

Update: 2022-05-25 15:20 GMT

पुणे: हडपसर (Hadapsar) में मध्य रात्रि में स्टेट जेल के एक पुलिस अधिकारी के 21 वर्षीय बेटे के पेट में चाकू (Knife) मारकर हत्या (Murder) करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में एक 21 वर्षीय महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज (Case Registered) किया गया है। मुख्य आरोपी फरार है। महिला और उसके भाई को पुलिस ने कस्टडी में लिया है।

मृतक युवक का नाम गिरीधर उर्फ उत्रेश्वर गायकवाड (21) है। इस मामले में हडपसर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में विवाहिता के पति समेत तीन लोग फरार है। गिरीधर के भाई निखिल कुमार ने हडपसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पत्नी पर करता था शक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरीधर के पिता उत्रेश्वर गायकवाड अमरावती सेंट्रल जेल के जेलर है। गिरीधर एक कॉलेज में पढ़ता था। उसी कॉलेज में संबंधित विवाहित महिला भी पढ़ती थी। युवती ने अपने एक क्लास फ्रेंड से प्रेम विवाह किया है। उसके पति को शक था कि उसकी पत्नी गिरीधर से बात करती है। उसने पत्नी से कहां कि वह गिरीधर से बात नहीं करें। उसकी पत्नी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कॉलेज है 
चाकू से हमला कर की हत्या
मंगलवार की रात महिला के पति ने शराब पी और उसने कहा कि वह गिरीधर को बुलाए। इसके बाद गिरीधर को हडपसर के ग्लायडिंग सेंटर मैदान में बुलाया। यहां पर महिला के पति और गिरीधर में विवाद हो गया। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने चाकू से हमला कर गिरीधर की हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।


Tags:    

Similar News

-->