Maharashtra महाराष्ट्र : पालघर जिले में एक बैंक के एटीएम में सेंध लगाने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना 14 जुलाई की तड़के विरार इलाके में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम में हुई, लेकिन कोई नकदी चोरी नहीं हुई।
पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ अज्ञात लोग एटीएम में घुस गए। उन्होंने मशीन तोड़कर नकदी चुराने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे और भाग गए।