Maharashtra महाराष्ट्र :मुंबई पुलिस ने सोमवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एक कॉमेडी शो के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की।

पुलिस ने मुंबई के खार इलाके में एक होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में करीब 40 शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जहां कुणाल कामरा के शो 'गद्दार' की शूटिंग हुई थी।

पुलिस ने बताया कि यूनीकॉन्टिनेंटल होटल के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार रात स्टूडियो और होटल परिसर में तोड़फोड़ की।

दिलचस्प बात यह है कि विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की शूटिंग भी हैबिटेट स्टूडियो में ही हुई थी, जहां कामरा का शो हुआ था।

कामरा द्वारा शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाला एक वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुंबई की एमआईडीसी पुलिस ने सोमवार सुबह-सुबह कामरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें 353(1)(बी) (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देना) और 356(2) (मानहानि) शामिल है।

Tags: