Navi Mumbai: 42 मुनिया पक्षियों की तस्करी नाकाम, दो आरोपी अरेस्ट

Update: 2025-08-21 16:14 GMT
Navi Mumbai नवी मुंबई पनवेल के उल्वे नोड में वन विभाग ने तस्करी विरोधी अभियान के दौरान कुल 42 संरक्षित मुनिया पक्षियों को बचाया। वन्यजीव कल्याण संघ की मदद से की गई छापेमारी में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
जब्त किए गए पक्षियों में 16 स्केली-ब्रेस्टेड मुनिया, 14 तिरंगा मुनिया और 12 लाल मुनिया शामिल हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की कि पक्षियों को अवैध बिक्री के लिए रखा जा रहा था। यह छापेमारी उल्वे के सेक्टर 8 में एक पालतू जानवरों की दुकान पर की गई, जहां पक्षियों को अवैध रूप से बेचा जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोपरखैराने निवासी देवेंद्र लालचंद पाटिल और पेन निवासी हरेश दामोदर पाटिल के रूप में हुई है। दोनों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (धारा 9, 39, 48 (ए), 51) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News