Maharashtra महाराष्ट्र : आज सुबह ऐरोली पुल पर एक BEST बस के एक टेम्पो से टकराने से सात लोग घायल हो गए। घायलों को वीर सावरकर हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल के असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर ने बताया, "दो पुरुष पीड़ित सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं, और बाकी पांच का OPD बेसिस पर इलाज किया जा रहा है। सभी सातों की हालत स्थिर है।"
BMC डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सुबह 10.05 बजे की है। पुलिस और BEST अंडरटेकिंग के अधिकारी घटना की आगे जांच कर रहे हैं।