Maharashtra महाराष्ट्र : बुधवार सुबह ठाणे-बेलापुर रूट पर घंसोली फ्लाईओवर की शुरुआत में एक ट्रक एक्सीडेंट के बाद शहर में भारी ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रक पर लदा कंटेनर नीचे गिर गया, जिससे फ्लाईओवर और नीचे की सड़क दोनों ब्लॉक हो गए और कुछ ही मिनटों में ट्रैफिक रुक गया। गाड़ियों की लंबी लाइनें ऐरोली तक लग गईं, जिसके बाद सुबह करीब 9 बजे ट्रैफिक थोड़ा-बहुत फिर से शुरू हुआ।
यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जब JNPT से ठाणे की ओर आ रहा एक ट्रक घंसोली स्टेशन फ्लाईओवर से उतरते समय डिवाइडर पर चढ़ गया।