Mumbai मुंबई : फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम माहिम इलाके में मखदूम शाह दरगाह के पास एक भोजनालय में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद शाम 6.17 बजे आग लग गई और शाम 6.40 बजे तक आग बुझा दी गई। प्रवीण पुजारी (34), मुकेश गुप्ता (34) और शिवमोहन (24) को सरकारी सायन अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि पुजारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।