Mumbai: जलसंसाधन विभाग को मिला नया सचिव, प्रकाश मिसाल ने संभाली जिम्मेदारी

जलसंसाधन विभाग में बड़ा बदलाव, सचिव पद पर प्रकाश मिसाल नियुक्त

Update: 2026-07-29 06:13 GMT

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने जल संसाधन विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया है। उत्तर महाराष्ट्र के नासिक के चीफ इंजीनियर प्रकाश बालकृष्ण मिसाल को वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट, मंत्रालय, मुंबई में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किया।

सरकारी आदेशानुसार प्रकाश मिसाल को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव की सलाह पर अपने मौजूदा पद का चार्ज किसी दूसरे अधिकारी को सौंपना है और तुरंत नए पद का चार्ज संभालना है। जल संसाधन विभाग में सीनियर लेवल पर यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। इससे विभाग के प्रशासनिक काम को और तेजी मिलने की उम्मीद है। सचिव पद मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की अलग-अलग नीतियों और प्रशासनिक फ़ैसलों को लागू करने में अहम भूमिका निभाता है। यह पद वर्तमान में रिक्त था।

Tags:    

Similar News