Mumbai: नई टेनिस सुविधा के लिए कदम

"टेनिस को प्रोत्साहित करने का प्रयास"

Update: 2026-02-11 09:54 GMT

मुंबई: मुंबई शहर व उपनगरों में टेनिस खेल को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महाटेनिस फाउंडेशन को जमीन आवंटित करने का फैसला किया है। यह निर्णय मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

नर्णयानुसार अंधरी के कोले कल्याण में खेल-कूद के विकास के लिए जॉइंट प्रोजेक्ट शुरु किया जाएगा। म्हाडा की लगभग 2 एकड़ ज़मीन महाटेनिस फाउंडेशन को देने को मंजूरी दी गई है। फाउंडेशन ने मुंबई शहर और मुंबई के उपनगरों में टेनिस के विकास के लिए म्हाडा के रिक्रिएशनल ग्राउंड के लिए रिजर्व लगभग 2 एकड़ जमीन देने की मांग की थी। इस प्लॉट पर टेनिस इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट के लिए म्हाडा के साझे में एक प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। यह तय किया गया है कि यह जमीन फाउंडेशन को जॉइंट पार्टनरशिप के आधार पर दी जाएगी।

यह फाउंडेशन प्रॉफिट कमाने वाली संस्था नहीं है, इसलिए इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए म्हाडा के ज़रिए शेयर कैपिटल के तौर पर 10 करोड़ रुपये देने को भी मंज़ूरी दी गई है। इससे मुंबई शहर और उपनगरों में टेनिस खेल के विकास को बढ़ावा मिल सकेगा।

Tags:    

Similar News