Mumbai: शिवसेना सांसद ने टीएमसी की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया

Update: 2026-03-12 20:31 GMT

मुंबई: राज्यसभा सांसद का पद संभालने के बाद शिवसेना शिंदे समूह की सांसद ज्योति वाघमारे ने आज सबसे पहले ठाणे महानगर पालिका गईं।और उन्होंने टीएमसी का कामकाज देखा और इसकी सराहना भी की ।इस मौके पर ठाणे शहर की मेयर शर्मिला पिंपोलकर और मनपा आयुक्त सौरभ राव ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, उपायुक्त मनीष जोशी, समूह नेता पवन कदम, शिवसेना प्रवक्ता राहुल लोंढे, बीजेपी समूह नेता मुकेश मोकाशी, पार्षद दिलीप बार्टक्के, सिद्धार्थ ओवलेकर, पार्षद मालती पाटिल, अमीषा पाटिल, चंद्रकांता साल्वी वगैरह मौजूद थे।

इस विज़िट के दौरान, सांसद ज्योति वाघमारे ने मेयर शर्मिला पिंपोलकर के साथ ठाणे शहर के विकास कार्यों से जुड़े अलग-अलग योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए लागू किए जा रहे सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। उन्होंने ठाणे शहर विस्तृत विकास कामों के बारे में म्युनिसिपल कमिश्नर सौरभ राव से विस्तार भी बातचीत की।

Tags:    

Similar News